LIVE UPDATE
अपराधजांजगीर-चांपा

SECL में  नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • SECL में कंप्यूटर ऑपरेटर  पद पर  नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी द्वारा प्रार्थी से किस्तो में, नगदी और फोन पे के माध्यम से कुल 20 लाख रूपये का ठगी किया गया

NCG News desk Janjgir-Champa :-

जांजगीर चांपा SECL में  नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार :जांजगीर चांपा जिला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिद्धा निवासी गौतम रत्नाकर द्वारा नवागढ थाने में दिनांक 22.11.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी राजकुमार दिवाकर एवम उसके एक अन्य साथी द्वारा SECL बिलासपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर  किस्तो, नगदी और फोन पे के माध्यम से कुल 20 लाख रूपये ठगी किया है l जिस की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 342/23 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी राजकुमार दिवाकर उम्र 55 साल साकिन पोड़ी राछा थाना नवागढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर SECL बिलासपुर में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करना स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। SECL में  नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SECL में  नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
मामले  के एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी, वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश सेंडे, सउनि बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य, भुनेश्वर पटेल और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। SECL में  नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
और पढ़े :- 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE