कांग्रेस की हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पद हुआ खाली

NCG NEWS DESK KAVRDHA :–
विधानसभा चुनाव में कवर्धा शहर में मिली करारी हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे शहर की राजनीति फिर गर्म हो गई है। अब कयास लगाए जा रहे है कि नया नगर पालिका अध्यक्ष कौन होगा। लेकिन नए विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नगर पालिका में कहा है कि लोकतंत्र का सम्मान किया जाएगा।
जिसका बहुमत है उन्हें ही नगर पालिका सरकार चलाने दिया जाएगा। इससे स्पष्ठ है कि जिनकी बहुमत होगी उन्हें ही नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी। लेकिन वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के पार्षद की संख्या बल अधिक है यानी स्पष्ठ है कांग्रेस के ही पार्षद मेसे ही अध्यक्ष बनेंगे। विधायक के यह कहने से नगर पालिका में घमाशान नही होगा और जल्द ही नए अध्यक्ष की भी नियुक्ति हो जाएगी।
ये भी पढ़े :-



















