LIVE UPDATE
मनोरंजन

‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं होंगी अमीषा पटेल, चौंकाने वाली है वजह

NCG NEWS DESK  मुंबई :सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 26 जुलाई यानी आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ‘गदर 2’ की सकीना वहां मौजूद नहीं रहेंगी।

अमीषा पटेल के ना आने की ये है वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीषा पटेल ने ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर ना जाने का फैसला किया है। इसकी वजह फिल्म की एक्ट्रेस सिमरत कौर कौर बताई जा रही हैं। ‘गदर 2’ से सिमरत बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। एक्ट्रेस के वीडियो को लेकर बवाल हुआ, तो अमीषा ने उनका सपोर्ट किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
समय रैना से महाराष्ट्र साइबर सेल ने 6 घंटे तक की पूछताछ
समय रैना से महाराष्ट्र साइबर सेल ने 6 घंटे तक की पूछताछ
March 25, 2025
मुंबई: कॉमेडियन समय रैना को विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को लगभग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक रिपोट के मुताबिक, अमीषा इसलिए ट्रेलर में आना नहीं चाह रही हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि हो सकता है कि सिमरत कौर से जुड़े सवाल किए जाएंगे।वो इस कंट्रोवर्सी से बचने के लिए इवेंट में आना अवॉइड कर रही हैं। हालांकि, असली वजह क्या है, इस पर अब तक एक्ट्रेस का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

सिमरत नहीं दिखेंगी ट्रेलर में

इतना ही नहीं सिमरत को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ट्रेलर में उनका सिर्फ एक शॉट दिखाया जा सकता है। वजह एक्ट्रेस के वीडियो को लेकर हुई कंट्रोवर्सी है। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म रिलीज से पहले किसी तरह विवादों में आए। इसलिए वो सिमरत को स्पॉटलाइट से दूर रखकर कंट्रोवर्सी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: हंसाने वाला ‘ब्लैक डायमंड’ रुला गया, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की आवाज खामोश
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: हंसाने वाला ‘ब्लैक डायमंड’ रुला गया, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की आवाज खामोश
June 27, 2025
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: हंसाने वाला 'ब्लैक डायमंड' रुला गया, 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' की आवाज खामोश हिन्दी काव्य मंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘गदर 2’, 2001 में रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है. 2001 में रिलीज हुई फिल्म को फैंस का बेइंतिहा प्यार मिला था। अब देखना होगा कि ‘गदर 2’ स्क्रीन पर वही जादू कायम रख पाती है या नहीं। सनी देओल और अमीषा की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। 11 अगस्त को ही अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 भी रिलीज को तैयार है। बड़े पर्दे पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखना मजेदार होने वाला है। पर हां उससे पहले गदर 2 के ट्रेलर रिव्यू करना मत भूलना।

ये खबर भी पढ़ें…
Pawan Kalyan Personality Rights: पवन कल्याण के नाम और चेहरे के इस्तेमाल पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, अब फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
Pawan Kalyan Personality Rights: पवन कल्याण के नाम और चेहरे के इस्तेमाल पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, अब फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
January 3, 2026
Pawan Kalyan News: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE