LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, भारत की सबसे अमीर महिला ने दिया पार्टी से इस्तीफा

NCG NEWS DESK New Delhi :-

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को कई बड़े झटके लग रहे हैं। इसी बीच देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल और भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि सावित्री जिंदल भाजपा में शामिल हो सकती हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके बेटे नवीन जिंदल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पार्टी से अपने इस्तीफे का एलान करते हुए  सावित्री जिंदल ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि, ‘मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’

कौन हैं सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल भारत की सबसे आमिर महिला और भारत के टॉप-5 रईसों की लिस्ट में शामिल में हैं। 2005 में एक प्लेन क्रैश में पति और जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की मौत के बाद सावित्री ने हिसार से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावित्री जिंदल 10 सालों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रही हैं।

वह हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। सावित्री जिंदल ”जिंदल” समूह का पूरा कारोबार संभालती हैं। दुनिया के टॉप अरबपतियों में सावित्री जिंदल 56वें नंबर पर हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.6 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE