LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 28.51 लाखों रुपए की स्वीकृति प्रदान गुंडरदेही ब्लॉक के अंतर्गत की गई

Romendra Sonwani

गुंदरदेही ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरेतरा में होगा नवीन उप- स्वास्थय केन्द्र भवन का निर्माण,शासन से मिली प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीणों को मिलेगा स्वास्थय सेवाओं में और अधिक सुविधाएं सरपंच ग्राम पंचायत बिरेतरा योगेश कुमार देशमुख ने बताया की वर्तमान में ग्राम में उप -स्वास्थय केन्द्र भवन विहिन है जिसके कारण शासकीय प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में स्वास्थय केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जगह के अभाव एवं भवन विहिन होने के कारण पूरी तरह से ग्रामीणो को स्वास्थय संबंधी सुविधाएं नही मिल पा रहा था जिसको ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों द्वारा लगातार छेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा था साथ ही छेत्र के विधायक द्वारा जो शिविर तुहर विधायक तुहर द्वार तथा समाधान तुहर द्वार शिविर का जो आयोजन हुआ था उसके माध्यम से भी भवन विहिन उप-स्वास्थय केन्द्र के निर्माण हेतु आवेदन दिया गया था जिसके कारण संसदीय सचिव एवं विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी के प्रयास एवं अनुशंसा से राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड को गुंदरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरेतरा को नवीन उप-स्वास्थय केन्द्र भवन निर्माण हेतु राशि 28.51 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है जल्द ही विभाग द्वारा नवीन उप-स्वास्थ्य भवन का निर्माण किया जाएगा जिससे की ग्रामीणों को स्वास्थय सेवाओं में और अधिक सुविधाएं मिलेगी नवीन स्वास्थय केन्द्र भवन की स्वीकृति मिलने पर सरपंच योगेश देशमुख ने ग्राम वासियों की तरफ से गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किए

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE