अवैध सेक्स रैकेट चलाने वाले चीनी दलाल की संपत्ति कुर्क, 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त

उत्तर प्रदेश। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इलाहाबाद सब-जोनल टीम ने चीनी नागरिक जू फाई की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर दी है। जू फाई, जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था, ने ऑनलाइन ट्रेडिंग, मोबाइल ऐप गेम्स और ऑनलाइन ऋण ऐप्स के जरिए अरबों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में मोहाली के एक बैंक में 3.12 करोड़ रुपये की एफडी और 60 लाख रुपये का फ्लैट कुर्क किया गया, जो उसके सहयोगी रवि नटवरलाल के नाम पर था। अवैध सेक्स रैकेट चलाने वाले चीनी दलाल की संपत्ति कुर्क, 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त
धोखाधड़ी और अवैध धंधों का खुलासा
ईडी की जांच में यह पता चला कि जू फाई और उसके सहयोगियों ने कई फर्जी कंपनियां बनाईं और इनके माध्यम से ‘रुपया प्लस’, ‘लकी वॉलेट’, ‘फ्लैश पैसा’, ‘पैसा करो’, ‘हाय पैसा’, ‘राधा मनी’ जैसे ऋण ऐप्स चलाए। इन ऐप्स के जरिए लोगों को लोन देकर ऊंची ब्याज दर पर वसूली की जाती थी, और किश्त न चुकाने पर ग्राहकों को प्रताड़ित किया जाता था। इसके अतिरिक्त, जू फाई ने एनसीआर क्षेत्र में अवैध जुआ और सेक्स रैकेट का संचालन भी किया। अवैध सेक्स रैकेट चलाने वाले चीनी दलाल की संपत्ति कुर्क, 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त
अब तक 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त
ईडी की ओर से अब तक जू फाई की 17 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। जून में भी उसकी 13.51 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। ईडी ने जू फाई के अवैध होटल क्लब जैसे ‘लकिन क्लब प्रा. लि.’ और ‘तियानशांग रेनजियन’ का संचालन बंद करवा दिया है। इस गिरोह के अन्य लोग अभी भी फरार हैं, और ईडी कई और संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है। अवैध सेक्स रैकेट चलाने वाले चीनी दलाल की संपत्ति कुर्क, 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त



















