LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

होली त्यौहार पर पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

NCG NEWS DESK SAKTI :-

डभरा थाना क्षेत्र के पुटीडीह गांव में होली त्योहार पर पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य गाड़ी चालक से लूट करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने होली त्योहार पर कई जगह मेन रोड में पत्थर और लकड़ी रखकर मार्ग अवरुद्ध किया था. सड़कों में शराब की बोतल फोड़ी थी. सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. इस हमले में एएसआई, प्रधान आरक्षक और पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को चोट आई है. मामले में 9 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

डभरा थाना प्रभारी चंद्रहास सिन्हा ने बताया कि 24-25 मार्च की दरमियानी रात में पेट्रोलिंग के लिए पुलिसकर्मी निकले थे, तभी 30 से 35 लोगों ने पुटीडीह गांव और अन्य जगहों के मेन रोड में पत्थर और लकड़ी रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था. साथ ही, बदमाशों ने सड़कों पर शराब की बोतलें फोड़ दी थी. इतना ही नहीं, बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला, अन्य गाड़ी के चालक से लूट और ईट भठ्ठे में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है.

फिलहाल, पुलिस ने 25 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,186, 353, 332, 294, 506, 323,147,149 FIR दर्ज किया है और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले के गिरफ्तार 9 आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी ने आगे बताया कि आरोपी, पिछले कई साल से होली में इस प्रकार की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं. पिछले साल भी पुलिस पेट्रोलिंग पर हमला किये थे.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE