LIVE UPDATE
अपराधविदेश

तांत्रिक के कहने पर..महिला की बलि देने की कोशिश, दोनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में

NCG NEWS DESK चंडीगढ़।  पंजाब में एक तांत्रिक के कहने पर दो लोगों ने 50 वर्षीय एक महिला पर हमला कर उसकी बलि देने की कोशिश की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

तांत्रिक ने कथित तौर पर दोनों आरोपियों से कहा था कि मानव बलि देने से वे अमीर हो जाएंगे। रातों-रात अमीर बनने की चाहत में दोनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रोपड़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह ऊर्फ कीपा और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि दोनों यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब के फिरोजपुर गांव के रहने वाले हैं।

Read more:-बेरोजगारी भत्ता के साथ मिलेगा कौशल विकास का लाभ, 24 घंटे खुला है बेरोजगारी भत्ता पोर्टल…

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल और एक दरांती भी बरामद की है।

आईजी ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब के फरोर गांव की रहने वाली पीड़िता बुधवार सुबह फिरोजपुर में एक नहर के पास खेत में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।

आईजी के मुताबिक, महिला की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE