LIVE UPDATE
शिक्षा

बेरोजगारी भत्ता के साथ मिलेगा कौशल विकास का लाभ, 24 घंटे खुला है बेरोजगारी भत्ता पोर्टल…

NCG NEWS DESK रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। शासन की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। योजना के तहत 20 दिनों के भीतर ही 30 हजार आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया गया है। योजना के तहत अब तक बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर 91,049 आवेदन मिले है और इनमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद 57,207 लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई है। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रूपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 2,500 रूपए का भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है।

Read more:-शादीशुदा महिला ने मिट्टी तेल डाल कर किया आत्महत्या का प्रयास…

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 10वीं 2028: पांच विषयों के साथ स्किल सब्जेक्ट और तीन भाषाएं जरूरी
CBSE 10वीं 2028: पांच विषयों के साथ स्किल सब्जेक्ट और तीन भाषाएं जरूरी
October 31, 2026
CBSE की नई योजना के तहत 2028 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में पांच अनिवार्य विषयों के साथ स्किल सब्जेक्ट होगा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

01 अप्रैल 2023 प्रातः से आवेदकों के लिए प्रारंभ हो चुका है। आवेदकों द्वारा इस पोर्टल पर पहले दिन से ही बड़ी संख्या में आवेदन किया जा रहा है। आवेदकों का कहना है कि पोर्टल द्वारा आवेदन करना बहुत ही आसान है, जिसमें वे आवश्यक समस्त दस्तावेजों को भी अपलोड कर रहे हैं, इस कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है। पोर्टल समस्त दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CA Foundation Result 2026: 6 नवंबर को आएगा रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
CA Foundation Result 2026: 6 नवंबर को आएगा रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
November 2, 2026
CA Foundation Result 2026: 6 नवंबर को आएगा सितंबर सेशन का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड ICAI सितंबर 2026 सेशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE