LIVE UPDATE
क्रिकेट

अंडर 19 वर्ल्डकप के सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत, अब फाइनल में भारत से होगी मुकाबला

NCG NEWS DESK benoni :

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अंडर19 वर्ल्डकप के सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। अब फाइनल में उसका मुकाबला भारत से होगा। कंगारू टीम ने 1 विकेट से जीत दर्ज की है। अंडर19 का फाइनल मुकाबला 11 फरबरी को खेला जायेगा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे सेमीफइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 48.5 ओवरों में 179 ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाक के ओपनिंग बल्लेबाज शाहज़ेब खान 4 रन बनाकर कैलम विडलर का शिकार बने।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अज़ान अवैस ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए 52 रन बनाये। वही अराफात मिन्हास ने भी पारी को संभालते हुए 52 रन की पारी खेली। इसके आलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा नहीं छू पाया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टॉम स्ट्राकर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा महली बियर्डमैन 1, कैलम विडलर 1, राफ मैकमिलन 1 और टॉम कैम्पबेल को एक सफलता हाथ लगी।

वही 179 रनों का पीछा करने उत्तरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत सधी रही। उनके ओपनिंग बल्लेबाज हैरी डिक्सन ने शानदार 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ओलिवर पीक 49 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से अली रजा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE