अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो, 4 की मौत

NCG NEWS DESK JASHPUR: जशपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है करदना घाटी में अनियंत्रित आटो के पलट जाने से वाहन मालिक सह चालक सहित 4 लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है,वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की दोपहर की है। सोनक्यारी से करदना के लिए आटो में सवार हो 6 लोग निकले थे,इस दौरान करदना घाटी में आटो अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे खाई में गिर गया।घटना में मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 3 गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के दौरान यहां 1 घायल बृहस्पति बाई की भी मौत हो गई जबकि दिलेश्वर राम 8 साल और निर्मल तिग्गा 47 की स्थिति नाजुक होने पर उचित उपचार हेतु अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है।बताया जा रहा मौके पर हुवे दर्दनाक मौत में आटो मालिक सह चालक बुधराम और उसकी पत्नी शामिल है वहीं 1 मृतक सोनक्यारी का रहने वाला है।घटना की सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।



















