विदेशहमर छत्तीसगढ़

भारत की एकता और संविधान निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संविधान दिवस पर अंबेडकर हाउस में श्रद्धांजलि

लंदन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर लंदन स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर हाउस में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान की प्रति लेकर प्रस्तावना का वाचन किया और विजिटर्स बुक में अपने विचार भी अंकित किए। यह भवन वह ऐतिहासिक स्थान है जहां बाबा साहेब अंबेडकर ने 1921-1922 के दौरान अध्ययन के लिए निवास किया था। भारत की एकता और संविधान निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भारत की एकता में बाबा साहेब का योगदान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज में विभाजन और असमानता की समस्याओं को पहचानकर समाधान प्रस्तुत किए।

“डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन से यह सिखाया कि कैसे व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपनी क्षमता और योग्यता से आगे बढ़ सकता है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

संविधान सभा के सदस्य डॉ. हरिसिंह गौर को भी किया याद

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस के साथ ही मध्यप्रदेश के लिए इस दिन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने संविधान सभा के सदस्य और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

“डॉ. गौर ने शिक्षा के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रगति की अलख जगाई,” मुख्यमंत्री ने कहा।

संविधान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की पहल

डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

“यह पहल बाबा साहेब के विचारों और योगदान को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है,” मुख्यमंत्री ने जोड़ा।

संविधान की आत्मा को समझने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की आत्मा को समझने और उसके मार्गदर्शन में कार्य करने से ही सही मायने में न्याय होगा। उन्होंने घोषणा की कि पूरे वर्ष “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत की एकता और संविधान निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है क्विज 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी क्विज में ले सकते हैं हिस्सा

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज