LIVE UPDATE
अपराधबालोद

Balod Murder: ‘और शराब पिला…’ बस इतनी सी जिद पर बचपन के दोस्त ने ले ली जान; बेल्ट से घोंटा गला

 Balod Murder: ‘और शराब पिला…’ बस इतनी सी जिद पर बचपन के दोस्त ने ले ली जान; बेल्ट से घोंटा गला. छत्तीसगढ़ के बालोद (Balod) जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे और जिद ने बचपन की दोस्ती का खौफनाक अंत कर दिया। एक दोस्त ने महज शराब पिलाने की जिद पर अपने ही जिगरी यार की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शव के पास ही एक दुकान के सामने जाकर चैन की नींद सो गया।

खौफनाक मंजर: बिरयानी सेंटर में मातम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह दिल दहला देने वाली वारदात अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है। 30 नवंबर की रात एक दम बिरयानी सेंटर में दोस्तों की महफिल सजी थी। इसी दौरान दुर्गेश देवांगन (27), जो एक रेस्टोरेंट संचालक का इकलौता बेटा था, उसकी लाश फर्श पर मिली। शुरुआती जांच में यह सामान्य मौत लग रही थी, लेकिन जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं, तो कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका बचपन का दोस्त पवन कुमार कंवर निकला। Balod Murder: ‘और शराब पिला…’ बस इतनी सी जिद पर बचपन के दोस्त ने ले ली जान

आर्थिक तंगी और नशे का जानलेवा कॉकटेल

पुलिस जांच में हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली निकली। आरोपी पवन कुमार आर्थिक तंगी (Financial Crisis) से जूझ रहा था और घर से ही तनाव में निकला था। Balod Murder: ‘और शराब पिला…’ बस इतनी सी जिद पर बचपन के दोस्त ने ले ली जान

  • दोनों दोस्तों ने पहले जमकर शराब पी।

  • रात करीब 10 बजे जब कुछ अन्य दोस्त और शराब लेने गए, तब दुर्गेश ने पवन से और शराब पिलाने की जिद की।

  • पवन के पास पैसे नहीं थे और वह पहले से तनाव में था। दोस्त की जिद ने आग में घी का काम किया।

  • गुस्से में आकर पवन ने अपनी चमड़े की बेल्ट निकाली और दुर्गेश का गला तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।

हत्या के बाद बेफिक्र होकर सोया आरोपी

इस हत्याकांड का सबसे विचलित कर देने वाला पहलू आरोपी का व्यवहार था। दुर्गेश की हत्या करने के बाद पवन ने उसकी लाश को फर्श पर लिटाया और खुद पास की ही एक दुकान के ओटले पर जाकर सो गया। जब बाकी दोस्त शराब लेकर लौटे, तो उन्हें लगा दुर्गेश नशे में सो गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Balod Murder: ‘और शराब पिला…’ बस इतनी सी जिद पर बचपन के दोस्त ने ले ली जान

CCTV ने खोला राज: जीभ बाहर थी और नाक से बह रहा था खून

दुर्गेश के पिता और परिजनों ने जब शव देखा तो उन्हें शक हुआ। मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी, नाक से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
पुलिस ने मौके पर मौजूद 8 दोस्तों को हिरासत में लिया, लेकिन सबने अनभिज्ञता जाहिर की। आखिर में पुलिस ने बिरयानी सेंटर के सामने लगे CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में पवन अपने ही दोस्त का गला घोंटते हुए कैद हो गया था। पुलिस ने आरोपी को BNS की धारा 103 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Balod Murder: ‘और शराब पिला…’ बस इतनी सी जिद पर बचपन के दोस्त ने ले ली जान

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE