LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

दशहरी को दे रहा टक्कर, ‘बनाना मैंगो’ कहां से आया और कितनी है इस फल की कीमत

NCG NEWS DESK :-

भारत को “आमों का देश” कहना गलत नहीं होगा। गर्मी के मौसम में आमों का स्वाद लेना ज़रूरी सा हो जाता है। कुछ लोग तो सिर्फ दशहरी, अल्फांसो, सफेदा या लंगड़ा जैसे ही आम खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग हर नई किस्म का स्वाद जरूर चखना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पिछले कुछ सालों में, भारत में विदेशी आमों की खेती भी तेज़ी से बढ़ रही है। यहां तक कि दुनिया के सबसे महंगे आम भी यहाँ उगाए जा रहे हैं।

आज हम आपको “बनाना मैंगो” के बारे में बता रहे हैं, जो भारत में बंपर पैदावार हो रही है और मिठास में दशहरी आम को टक्कर दे रहा है।

यह आम थाईलैंड में पाया जाता है, इसलिए इसे “थाई बनाना मैंगो” भी कहा जाता है। बांग्लादेश में भी इसकी खेती होती है।

इसका नाम “बनाना मैंगो” इसलिए रखा गया है क्योंकि इसकी आकृति केले जैसी होती है। यह 7-8 इंच लंबा आम होता है।

यह आम बेहद मीठा होता है, कुछ लोग इसे दशहरी आम जितना ही मीठा बताते हैं। इसकी खुशबू अनोखी होती है और इसका गुठली बहुत पतला होता है। यह पतला और लंबा होने के बावजूद 1 किलोग्राम में 3 आम तक आ जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, बी6, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में “मैंगो मैन” अशोक मैती बताते हैं कि बनाना मैंगो अब भारत में भी खूब उगाया जा रहा है। यह दशहरी आम के पेड़ जैसा ही होता है, इसमें दो साल बाद ही फल लगने शुरू हो जाते हैं और यह भारत की जलवायु में आसानी से उग जाता है। पश्चिम बंगाल के अलावा, यह आम कई अन्य राज्यों में भी उगाया जा रहा है।

यह आम अभी आम बाजारों में आसानी से नहीं मिलता, इसलिए इसकी कीमत भी तय नहीं है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या आयात-निर्यात गुणवत्ता वाले फलों की दुकानों पर यह 250-300 प्रति फल तक मिल सकता है।

बनाना मैंगो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विदेशी आम है जो भारत में तेज़ी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। यदि आपको नए स्वादों का अनुभव करना पसंद है, तो आपको ज़रूर इस आम को चखना चाहिए।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE