LIVE UPDATE
बीजापुरहमर छत्तीसगढ़

15 अगस्त के पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात, काटी सड़क, पेड़ों पर लगाए बैनर…

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में 15 अगस्त के पहले नक्सलियों ने उत्पात मचाया। नक्सलियों ने भैरमगढ़ ब्लाक के गांव केतुलनार (कुटरू) से दरभा को जोड़ने वाली सड़क को दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर काटकर मार्ग अवरुद्ध किया है।

जानकारी अनुसार बीजापुर की जिला निर्माण समिति के द्वारा इस सड़क को बनाया गया है। केतुलनार से दरभा तक कुछ स्थानों पर सड़क मरम्मत होने की खबर मिली है, इससे नाराज नक्सलियों ने सड़क में कई जगह बड़े-बड़े गड्डे खोद डाली जिससे आवागमन बंद हो गया है। नक्सलियों ने क्षेत्र से खनिज परिवहन का विरोध भी किया है। कुटरू मार्ग पर ग्राम केतुलनार से दरभा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी पेड़ों में लगाये है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कुटरू से एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी रवाना

कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत का यह मामला है। कुटरू एसडीओपी पाटले ने बताया कि नक्‍सलियों द्वारा भैरमगढ़ ब्लाक के गांव केतुलनार (कुटरू) से दरभा को जोड़ने वाली सड़क को दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर जानकारी मिली है। पुलिस पार्टी के साथ दरभा गांव के लिए रवाना हो गई है। पूरी जानकारी स्थल पर पहुंचने पर पता चलेगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE