LIVE UPDATE
अपराधबेमेतरा

Bemetara Patwari Suspend : बेमेतरा पटवारी निलंबित, एसडीएम, तहसीलदार,आरआई को नोटिस जारी

Bemetara Patwari Suspend : बेमेतरा पटवारी निलंबित, एसडीएम, तहसीलदार,आरआई को नोटिस जारी

NCG news desk Bemetara :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बेमेतरा l दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे के अचानक औचक निरिक्षण से  बेमेतरा जिले के नवागढ़ कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। जब दुर्ग संभागायुक्त जब महादेव कावरे अचानक अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुंचे। संभागायुक्त द्वारा सर्वप्रथम तहसील कार्यालय नांदघाट का निरीक्षण किया गया, जहां निरिक्षण के दौरान न्यायालय में 112 प्रकरण लंबित पाए गए, जिनमें एक वर्ष से अधिक 5 लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।

इसी प्रकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ में कुल 155 प्रकरण लंबित पाए गए एवं न्यायालय तहसीलदार नवागढ़ में 48 प्रकरण लंबित पाए गए, जिनमें एक वर्ष से अधिक 4 लंबित प्रकरण पाए गए, साथ ही न्यायालय नायब तहसीलदार नवागढ़ में कुल 111 प्रकरण लाबित पाए गए, जिसमे त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित आधिकारियों को दिए।

कावरे ने अनुविभागीय अधिकारी उमाशंकर बंदे को निर्देशित किया कि वें अपने अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समय समय पर जांच करें। कावरे ने बटवारा, नामांतरण, सीमांकन के समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों में लंबित होने का कारण आवश्यक रूप से दर्ज किए जाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।

दस्तावेजो को सुव्यस्थित रखने के लिए दिए निर्देश

संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय नवागढ़ के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार नांदघाट केआर वासनिक को निर्देशित किया कि सभी टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से लगाये । कार्यालय तहसीलदार नांदघाट में 1200 निर्णित प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं किए जाने पर संबंधित कर्मचारी दानेंद्र कुमार मारकंडे सहायक ग्रेड 02 की वेतन वृद्धि रोकी गई एवं दस्तावेजों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश भी दिए।

वर्षामापी केंद्र का किया निरीक्षण के दौरान पाई गयी अनियमितता

श्री कावरे ने संबलपुर स्थित वर्षामापी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वर्षामापी यंत्र नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटवारी टुमन लाल बंजारे के निलंबन हेतु आदेश दिये, साथ ही उमाशंकर बंदे अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़, केआर वासनिक तहसीलदार नांदघाट एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक उदेराम शोंडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE