
Black Money : मंत्री के करीबी के घर ED की छापेमारी, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, करीब 20 करोड़ रूपये बरामद
NCG news desk :-
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में बीते शुक्रवार पश्चिम बंगाल में मंत्री पार्थ चटर्जी की एक करीबी सहयोगी के परिसरों पर छापेमारी की गयी इस दौरान ईडी ने करीब 20 करोड़ रुपए की नकद राशि जब्त की l मंत्री के करीबी का नाम अर्पिता मुखर्जी बताया जा रहा है l इस मामले में ED ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, “इस धन के एसएससी घोटाले से जुड़े होने का संदेह है.”

नोट इतनी बड़ी मात्रा बरामद हुआ है कि जांच अधिकारियों को नोटों को गिनने के लिए नोट गिनने वाले मशीन के साथ बैंक अधिकारियों की भी मदद लेनी पड़ी l ED ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि अर्पिता मुखर्जी के परिसर से छापेमारी के दौरान करीब 20 मोबइल फोन मिले है, ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने सारे मोबाइल फोन का इस्तेमाल किस लिए किया जाता था l ED ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि और भी कुछ अन्य नेताओं के घर पर भी छापेमारी की गई है l

आपको बता दे कि अर्पिता मुखर्जी को पार्थ चटर्जी की काफी करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है l ऐसा शक जताया जा रहा है कि बरामद किए गए पैसों का संबंध एसएससी घोटाले से हो सकता है l छापेमारी के दौरान ईडी ने कई जगहों से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ-साथ संदिग्ध कंपनियों की जानकारी भी बरामद की है l
केंद्रीय जाँच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि उसने मुखर्जी के परिसर से 20 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ईडी के अधिकारियों ने कूचबिहार जिले के मेखलीगंज स्थित शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी के घर पर भी छापेमारी की। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मंत्री पार्थ चटर्जी और श्री अधिकारी से कई बार पूछताछ की गई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के अप्रैल में आदेश के बाद सीबीआई ने घोटाले की जांच शुरू की।









