Bhilai Rape Case : आरक्षक ने सहकर्मी की पत्नी से किया दुष्कर्म

NCG NEWS DESK BHILAI :-
इस्पात नगरी भिलाई के पद्मनाभपुर थाना में पदस्थ एक सिपाही ने अपने ही विभाग के एक जवान की पत्नी से दुष्कर्म किया है। आरोपित ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस भय से वह किसी को कुछ नहीं बताती थी। आरोपित की हरकतों से परेशान होकर उसने अपने पति को इसके बारे में बताया और पद्मनाभपुर थाना में घटना की शिकायत की।
इसके आधार पर आरोपित सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित दीपक दास मानिकपुरी पद्मनाभपुर थाना में पदस्थ है। पुलिस लाइन में एक अन्य सिपाही भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। आरोपित ने पीड़िता से दोस्ती बढ़ाकर उसका दैहिक शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता ने अपने पति को इसके बारे में बताया तब ये मामला थाना तक पहुंचा।
ये भी पढ़े :-
- कोटगांव में दिल्लीवार कुर्मी समाज 54 वे अधिवेशन ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ जिसमें समाज के प्रति बहुत सारे निर्णय लिए गए
- प्रताड़ना से तंग आकर, पत्नी ने सो रहे पति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया
- MCD का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी, एक सप्ताह में 100 से ज्यादा घर और बिल्डिंगों को तोड़ा, 125 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त



















