LIVE UPDATE
भारत

AAP सरकार को बड़ा झटका, कोर्ट ने CM केजरीवाल के एक और मंत्री को भेजा समन

NCG NEWS DESK Delhi :-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनावों के बीच एक और झटका लगा है। आप सरकार में मंत्री आतिशी को कोर्ट ने समन भेज दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें 29 जून को पेश होने के लिए कहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आतिशी को यह समन राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में भेजा है। दरअसल, प्रवीण शंकर का आरोप है कि आतिशी ने भाजपा पर ‘आप’ विधायकों को तोड़ने का बेबुनियाद आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने मानहानि का केस किया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा आतिशी और सीएम केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को स्वीकार कर लिया है।

आतिशी ने दावा किया था कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से 20-30 करोड़ रुपये के बदले में उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE