LIVE UPDATE
भारत

BIG BREAKING: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की बड़ी छापेमारी, भारी कैश बरामद!

बागपत-शामली में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बागपत/शामली: करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बागपत और शामली में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई चंडीगढ़ से आई ईडी की छह सदस्यीय टीम द्वारा की गई, जिसमें पैरा मिलिट्री फोर्स भी शामिल थी। टीम ने शामली के सलेक विहार इलाके में एक फॉरेक्स ट्रेडिंग एजेंट के घर पर छापा मारा और पूरे इलाके को घेर लिया। BIG BREAKING: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की बड़ी छापेमारी, भारी कैश बरामद!

घर, गाड़ियां और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

ईडी टीम ने मकान में मौजूद अलमारियां, बेड, सोफा और अन्य जगहों की तलाशी ली। इसके साथ ही मकान के पास स्थित चार गाड़ियों की भी जांच की गई। सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। टीम ने पूरे दिन सघन जांच की और बैंक अधिकारियों को बुलाकर बरामद रकम बैंक के सुपुर्द की। हालांकि, इस बारे में ईडी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। BIG BREAKING: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की बड़ी छापेमारी, भारी कैश बरामद!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

करोड़ों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, संदिग्ध फॉरेक्स ट्रेडिंग एजेंट रडार पर

जांच में सामने आया कि जिस मकान पर छापा मारा गया, उसमें रहने वाला नवाब नामक व्यक्ति फॉरेक्स करेंसी ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा हुआ था और लोगों के करोड़ों रुपये इसमें लगे थे। ईडी को शक है कि उसके बैंक खाते से भारी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। BIG BREAKING: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की बड़ी छापेमारी, भारी कैश बरामद!

बागपत के पलड़ा गांव में भी छापा, रिश्तेदारों से पूछताछ

मंगलवार को सुबह ईडी की एक अन्य टीम ने बागपत के पलड़ा गांव में भी कार्रवाई की। टीम ने मोबिन पुत्र मुस्तकीम के घर पर छापा मारा और पूरे इलाके को घेराबंदी कर लिया। सीआरपीएफ के जवानों ने घर को चारों ओर से घेर लिया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। टीम ने परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ की, जबकि मोबिन छापे से कुछ मिनट पहले ही घर से बाहर निकला था। BIG BREAKING: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की बड़ी छापेमारी, भारी कैश बरामद!

ईडी की जांच जारी, जल्द सामने आ सकते हैं बड़े खुलासे

इस छापेमारी के बाद मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। ईडी की टीम अब पूरे ट्रांजेक्शन डेटा और दस्तावेजों की जांच कर रही है। BIG BREAKING: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की बड़ी छापेमारी, भारी कैश बरामद!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE