LIVE UPDATE
भारत

BIG BREAKING: देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे जस्टिस संजीव खन्ना

डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस संजीव खन्ना लेंगे पदभार

नई दिल्ली। 10 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हो रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना का नाम भेजा गया है। जस्टिस खन्ना 11 नवंबर 2024 को नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे। उनके कार्यकाल की अवधि 6 महीने होगी, जो 13 मई 2025 तक चलेगा। BIG BREAKING: देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे जस्टिस संजीव खन्ना

वरिष्ठता के सिद्धांत के आधार पर होगी नियुक्ति

सीजेआई की नियुक्ति परंपरागत रूप से वरिष्ठता के सिद्धांत के आधार पर की जाती है। मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का नेतृत्व करते हैं, जो देश की सर्वोच्च अदालतों और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश करता है। BIG BREAKING: देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे जस्टिस संजीव खन्ना

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जस्टिस खन्ना के उल्लेखनीय फैसले

सुप्रीम कोर्ट में 2019 से अपनी सेवा दे रहे जस्टिस संजीव खन्ना ने कई महत्वपूर्ण मामलों पर फैसला दिया है। इनमें आरटीआई जजमेंट, एससी-एसटी प्रमोशन में आरक्षण, और भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए अतिरिक्त मुआवजे जैसे मामले शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में मध्यस्थता फीस तय करने को लेकर भी निर्णय दिया है। अपने कार्यकाल में वह 358 पीठों का हिस्सा रहे और 90 से अधिक फैसले सुनाए हैं। BIG BREAKING: देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे जस्टिस संजीव खन्ना

कार्यकाल के मुख्य रोस्टर

वर्तमान में जस्टिस खन्ना कंपनी कानून, मध्यस्थता, सेवा कानून, समुद्री कानून, और नागरिक एवं वाणिज्यिक कानून के मामलों पर कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और फैसले न्यायपालिका में उनकी विशेषता को दर्शाते हैं। BIG BREAKING: देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे जस्टिस संजीव खन्ना

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE