
मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई के विक्रोली इलाके में पुलिस और चुनाव आयोग की जांच टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक कैश वैन से साढ़े छह टन चांदी की ईंटें जब्त की हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। BIG BREAKING: मुंबई पुलिस ने जब्त की करोड़ों की चांदी की ईंटें, कैश वैन से मिली बड़ी खेप
बताया जा रहा है कि यह चांदी की ईंटें ब्रिंक्स कंपनी की गाड़ी से मुलुंड के एक गोदाम में रखी गई थीं। विक्रोली पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने जब इस कैश वैन की जांच की तो उसमें ये चांदी की ईंटें बरामद हुईं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये चांदी की ईंटें किसकी हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस बड़े घोटाले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। BIG BREAKING: मुंबई पुलिस ने जब्त की करोड़ों की चांदी की ईंटें, कैश वैन से मिली बड़ी खेप



















