LIVE UPDATE
भारत

पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा कदम,तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द

NCG NEWS DESK Patna :-

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। बीपीएससी की ओर से इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। 15 मार्च को ली गई दो शिफ्टों की परीक्षा रद्द की गई है। दरअसल आर्थिक अपराध इकाई ने खुलासा किया था कि परीक्षा प्रश्न पत्र 13 मार्च और 14 मार्च को ही लीक हो गया था। परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान एवम् विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पेपरलीक मामले में बीपीएससी ने ईओयू से मानक साक्ष्य की मांग की गयी थी। इसके बाद ईओयू ने पत्राचार के माध्यम से सूचना दिया गया कि अनुसंधान के क्रम में किसी भी प्रकार की सूचना व मुहरबंद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी कार्यालय या इकाई के साथ नियमानुसार साझा नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE