LIVE UPDATE
रायगढ़

बर्ड फ्लू नियमों का उल्लंघन: रायगढ़ में 8 होटलों पर ₹65,000 का जुर्माना

नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर कड़ी नजर

रायगढ़ – बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर नगर निगम रायगढ़ ने 8 होटलों पर ₹65,000 का जुर्माना लगाया है। इनमें आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित कई प्रतिष्ठित होटल शामिल हैं। बर्ड फ्लू नियमों का उल्लंघन: रायगढ़ में 8 होटलों पर ₹65,000 का जुर्माना

औचक निरीक्षण में पकड़ी गई लापरवाही

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के अनुसार, जांच दल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में इन होटलों में पोल्ट्री उत्पाद पकाते हुए पाया गया, जिसे तत्काल बंद कराया गया। सभी होटल प्रबंधकों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए बर्ड फ्लू नियंत्रण नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्ड फ्लू नियमों का उल्लंघन: रायगढ़ में 8 होटलों पर ₹65,000 का जुर्माना

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

संक्रमण रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के वायरल संक्रमण टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे चलाकर लोगों को सर्दी-बुखार के लक्षणों पर तुरंत इलाज लेने की सलाह दी गई है। बर्ड फ्लू नियमों का उल्लंघन: रायगढ़ में 8 होटलों पर ₹65,000 का जुर्माना

पोल्ट्री बाजारों पर कड़ी निगरानी

नगर निगम की टीम होटलों और पोल्ट्री विक्रेताओं की नियमित जांच कर रही है, ताकि बर्ड फ्लू प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग संक्रमित इलाकों में निगरानी अभियान चला रहा है और जरूरतमंदों को मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रहा है। बर्ड फ्लू नियमों का उल्लंघन: रायगढ़ में 8 होटलों पर ₹65,000 का जुर्माना

नागरिकों से सतर्कता की अपील

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे बर्ड फ्लू से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करें और वायरल संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। बर्ड फ्लू नियमों का उल्लंघन: रायगढ़ में 8 होटलों पर ₹65,000 का जुर्माना

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE