तेजस्वी यादव के ‘सूत्र-मूत्र’ बयान पर मचा सियासी बवाल, बीजेपी और लोजपा ने घेरा

तेजस्वी यादव के ‘सूत्र-मूत्र’ बयान पर मचा सियासी बवाल, बीजेपी और लोजपा ने घेरा
चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, मीडिया सूत्रों पर दिए विवादित बयान को लेकर विपक्ष हमलावर
पटना (बिहार): तेजस्वी यादव के ‘सूत्र-मूत्र’ बयान पर मचा सियासी बवाल, बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव का एक बयान विवादों में आ गया है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स के “सूत्रों” पर तंज कसते हुए कहा – “हम सूत्र को मूत्र समझते हैं”। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और भाजपा, जदयू और लोजपा ने उन्हें जमकर घेरा है।
क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के विशेष पुनरीक्षण अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया में चल रही कई खबरें केवल प्लांट की जा रही अफवाहें हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा –
#WATCH पटना: सूत्रों के हवाले से बिहार मतदाता सूची में बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार के लोगों के नाम सामने आने के बारे में पूछे जाने पर, RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “ये सूत्र कौन हैं? ये वही सूत्र हैं जिन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद, कराची और लाहौर पर कब्जा कर लिया गया है। ये… pic.twitter.com/hbelkei3Pc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2025
“ये कौन से सूत्र हैं? ये हम मूत्र समझते हैं। ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि लाहौर और इस्लामाबाद पर कब्जा हो गया। ये बिना आधार के वेस्ट लोग हैं।”
विपक्ष का पलटवार: “मीडिया का अपमान, माफी मांगें तेजस्वी”
● भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा –
#WATCH | बेतिया: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता संजय जयसवाल ने कहा, “…मीडिया कर्मियों के सामने या किसी भी मनुष्य के बारे में इस तरह की टिप्पणियां केवल तेजस्वी यादव कर सकते हैं। तेजस्वी यादव की समस्या यही है कि वे पढ़े-लिखे नहीं… https://t.co/IuTaFNo5Wr pic.twitter.com/Mtbq2X3ATk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2025
“तेजस्वी यादव पढ़े-लिखे नहीं हैं, जो घर में रटाया जाता है वही बोलते हैं। उनका बयान प्रेस और लोकतंत्र दोनों का अपमान है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”
● लोजपा (रा) सांसद शांभवी चौधरी का हमला –
#WATCH पटना: LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, “ये आश्चर्यजनक है कि वे इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। राजनीति में किस प्रकार की भाषा का उपयोग होता है उनको इसकी जानकारी होनी चाहिए। लोग हमारी बात सुनते हैं, हम जनप्रतिनिधि हैं। हम बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं…… https://t.co/IuTaFNo5Wr pic.twitter.com/r0Y4eZvge9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2025
“तेजस्वी को यह समझना चाहिए कि जनप्रतिनिधि कैसे भाषा का प्रयोग करते हैं। पूरे राजद में बौखलाहट है, और यह बयान उसी का नतीजा है।”
चुनाव आयोग को लेकर क्यों नाराज़ हैं तेजस्वी?
#WATCH पटना: सूत्रों के हवाले से बिहार मतदाता सूची में बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार के लोगों के नाम सामने आने के बारे में पूछे जाने पर, RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “ये सूत्र कौन हैं? ये वही सूत्र हैं जिन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद, कराची और लाहौर पर कब्जा कर लिया गया है। ये… pic.twitter.com/hbelkei3Pc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2025
तेजस्वी ने बिहार की मतदाता सूची में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के नाम दर्ज होने की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि यह पूरी तरह राजनीतिक प्रोपेगेंडा है और चुनाव आयोग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से खबरें मीडिया में लीक कराई जा रही हैं।तेजस्वी यादव के ‘सूत्र-मूत्र’ बयान पर मचा सियासी बवाल
राजद की रणनीति या बयानबाजी का संकट?
विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी का यह बयान राजद की मौजूदा रणनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव नजदीक हैं और राजद बार-बार आयोग और सरकार पर हमला बोल रहा है, लेकिन तेजस्वी की भाषा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।तेजस्वी यादव के ‘सूत्र-मूत्र’ बयान पर मचा सियासी बवाल



















