LIVE UPDATE
भारत

‘बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता इसमें शामिल’; AAP नेता संजय सिंह ने किया बड़ा दावा

NCG NEWS DESK New Delhi :-

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है और इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिश के तहत हुई है। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दाव किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में जिन लोगों को आरोपियों के रूप में पकड़ा गया था, उन्होंने जब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया, ईडी ने उनके बयान को भरोसे लायक नहीं माना लेकिन जैसे ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम ले लिया उस बयान को मान लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन लोगों के बयानों के आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। केजरीवाल ने सरकार बन चुके आरोपियों का नाम अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया। पहला नाम संजय सिंह ने मगुंता रेड्डी का लिया और दूसरा नाम शरथ रेड्डी का लिया। तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। फिर उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, जिस तरह से दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया, वह देश में ‘तानाशाही’ की शुरुआत है।

उन्होंने आगे कहा, ‘वे अन्य मुख्यमंत्रियों को भी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत खतरनाक है और हमें इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी क्योंकि उस समय बोलने और रहने की आजादी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आजादी के 77 साल बाद अब वही स्थिति पैदा हो गई है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE