LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

नगरनार प्लांट ही नहीं बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी में नहीं- भूपेश

NCG NEWS DESK RAIPUR:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर के दौरे के बाद यहां स्थापित नगरनार स्टील प्लांट को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। जगदलपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री शाह यह कहते तो हैं कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन उसका आदेश नहीं दिखाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन्होंने कहा कि नगरनार प्लांट क्या बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत भाजपा के नेताओं में नहीं है।पांच साल पहले भी दावा किया गया था कि नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी समिति ने नगरनार प्लांट को निजी हाथों में बेचने का फैसला किया है। कल ही पांच कंपनियों के लोग नगरनार प्लांट का निरीक्षण करके गए हैं।


यात्री बस हादसे का शिकार, दो की मौत, 40 घायल


भ्रष्टाचार पर भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

मुख्यमंत्री बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री भ्रष्टाचार करने वालों को उलटा लटकाने की बात करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचारियों के नामांकन में आते हैं। रमन सिंह ने नान घोटाला, चिटफंड घोटाला किया, उनके बेटे का नाम पनामा केस में आया लेकिन गृह मंत्री कांग्रेस के लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहते हैं। भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ बदला लेना चाहते हैं। वह दौर भी हमने देखा है जब पहले लोग बस्तर आने से डरते थे। एक तरफ नक्सलियों की गोली और दूसरी तरफ पुलिस का खौफ होता था।

भाजपा की सरकार बस्तर के लोगों के साथ दुश्मन की तरह व्यवहार करती थी। फर्जी एनकाउंटर कराए जाते थे, फर्जी मुकदमों में जेल भेजा जाता था। आदिवासियों की जमीनें छीन ली जाती थीं। राशन दुकानें, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करा दिए जाते थे। किसानों को बाजार से लोन लेना पड़ता था। राशन 35 के बजाय सात किलो कर दिया गया था। किसान अपनी उपज औने पौने दामों में बेचने को मजबूर थे।


बस्तर संभाग की 12 सीटों के लिए 140 लोंगों ने किया नामांकन पत्र जमा


डबल इंजन की सरकार में घटी किसानों की संख्या

किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा की वादा खिलाफी के कारण उनकी सरकार में किसानों की संख्या घट गई। डबल इंजन की सरकर में प्रति एकड़ 15 के बजाय 10 क्विंटल धान खरीदी का फैसला किया गया। बोनस नहीं दिया गया। जबकि कांग्रेस की सरकार ने दो घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया। कोदो, कुटकी, रागी का समर्थन मूल्य तय किया। भूमिहीन श्रमिकों के खाते में पैसे भेजने का काम किया। रमन सिंह की सरकार में 12 लाख किसान धान बेचते थे। बीते साल साढ़े 24 लाख किसानों ने धान बेचा। अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी तो किसानों की संख्या 26 लाख हो गई है।


महादेव एप केस : कोर्ट मे 14 आरोपितों के खिलाफ ईडी ने पेश किया 8,887 पन्नों का चालान, अब तक 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है कुर्क


भाजपा आई तो ओपीएस नहीं एनपीएस लागू करेगी

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा आई तो पुरानी पेंशन बंद हो जाएगी और एनपीएस लागू किया जाएगा। बिजली बिल हाफ योजना बंद हो जाएगा। 35 किलो चावल मिलना बंद हो जाएगी। धान फिर से 20 क्विंटल के बजाय 10 क्विंटल खरीदा जाने लगेगा। धान का मूल्य 2640 रुपये मिलना बंद हो जाएगा।

नगरनार प्लांट पर कांग्रेस की ओछी राजनीति : सुनील सोनी

भाजपा नेता व रायपुर सांसद सुनील सोनी नगरनार प्लांट को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में इस स्पष्ट कह गए है कि नगरनार स्टील प्लांट बस्तर की जनता का रहेगा इसका निजीकरण नहीं होगा तो कांग्रेस को इस पर ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी विकास हुआ है वह भाजपा की सरकार ने किया है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार तो गड्डे भरने के लिए भी कर्जा लेती है। जो सरकार गड्डे भरने कर्ज ले रही हो उससे सड़कें बनाने की उम्मीद ही बेमानी है। भाजपा की सरकार पहले से चल रही अच्छी योजनाओं को अच्छी तरह से चलाएगी, ईमानदारी से चलाएगी। भाजपा कभी किसी योजना का विरोध नहीं करती, भ्रष्टाचार का विरोध करती है। भूपेश बघेल सरकार ने तो हर योजना में भ्रष्टाचार किया है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE