LIVE UPDATE
बालोद

जिला पंचायत क्रमांक 10 पर भाजपा ने जताया तोमन पर भरोसा

*जिला पंचायत क्रमांक 10 पर भाजपा ने जताया तोमन पर भरोसा*

 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू को जिला पंचायत क्रमांक 10 से अपना प्रत्याशी बनाया है । जिससे छेत्रवासियो में काफी उत्साह माहौल है। मतदाताओं में खुशी की लहर है छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले तोमन साहू 1993 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और नगर अध्यक्ष, नगर संयोजक, जिला सह संयोजक, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य जैसे पदों पर रहे।
2001 में छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष बने । समाजिक रूप से भी साहू जी ने अनेक पदों पर रहकर समाज सेवा की जिसमे तहसील सचिव, तहसील अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर समाज सेवा की। समाज सेवा के साथ साथ राजनैतिक दायित्वों का भी पूर्ण रूप से परिपालन करते हुए जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा , जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,के साथ साथ अनेक बार चुनाव प्रभारी भी रहे। इस प्रकार विभिन्न पदों व दायित्वों का सफलतापूर्वक संचालन को देखते हुए पार्टी ने तोमन को जिला पंचायत क्रमांक 10 का प्रत्याशी घोषित किया है जिससे छेत्रवासियो और मतदाताओं में खुशी की लहर देखी जा सकती है।

*बधाईयों का लगा तांता*

तोमन साहू के नाम की आधिकारिक घोषणा होते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है फूल माला से तोमन साहू का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE