LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरणहमर छत्तीसगढ़

हसदेव जंगल की हत्यारी भाजपा सरकार – अमित बघेल

  • क्या छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन के विनाश के लिये ही भाजपा ने शपथ लिया है ?
  • जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुख्य एजेंडे में है हसदेव की रक्षा।

NCG News desk Raipur:- 

रायपुर। हसदेव जंगल की हत्यारी भाजपा सरकार: कहावत है कि सिर मुड़ाते ही ओले पड़े । छत्तीसगढ़ की जनता के साथ आज यही हो रहा है । मुफ्त की रेवड़ी बांटने वाले वादों के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ को बेच खाने की इतनी हड़बड़ी थी कि मंत्रीमंडल गठन करने से पहले ही उसने छत्तीसगढ़ सहित मध्यभारत के प्राणदाता हसदेव जंगल को उद्योगपति अडानी की कुल्हाड़ी से बेदर्दी से काटना चालू कर दिया। हमारे जंगल समर्थक स्थानीय आंदोलन के साथियों को गैरकानूनी तानाशाही से रात को सोते समय गिरफ्तार कर लिया गया। गहरे दुख की बात है कि हमारे नये नवेले मुख्यमंत्री उसी संभाग के वनक्षेत्र में पल-बढ़ कर आज मुखिया की गद्दी तक पहुंचे हैं । अपनी महतारी जैसी धरती का सौदा अडानी से करते उनके हाथ क्यों नहीं कांपते ? क्या वह भाजपा सरकार के छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूटकर ले जाने वाली डबल इंजन वाली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाने वाले खलासी बन कर ही रह जाएंगे ?

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हसदेव जंगल की हत्यारी भाजपा सरकार

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुखिया अमित बघेल ने आगे कहा कि बालोद जिले के तुएगोंदी में बाहर से जाकर जंगल की अवैध कटाई करके अतिक्रमण करने वाले लोग वहाँ के मूलनिवासियों को ही असामाजिक तत्व घोषित कर रहे हैं और हमारे मुख्यमंत्री उन अतिक्रमणकारियों को वनाधिकार पट्टा देने का वादा कर रहे हैं। लगता है पांच साल में यह सरकार छत्तीसगढ़ के घने जंगलों का सफाया करके ही मानेगी। धार्मिक-जातिगत ध्रुवीकरण करके एवं मुफ्त की रेवड़ियां बांटकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार का मूल चरित्र उजागर हो रहा है । अमित बघेल का कहना है कि हसदेव अरण्य बचाने के जद्दोजहद में हमारा मूल संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पिछले कई सालों से हरिहरपुर हसदेव के स्थानीय निवासियों के संघर्ष में शामिल है। यहाँ तक कि पिछली सरकार ने मुझे आंदोलन के दौरान ही हसदेव जंगल के बीच से गिरफ्तार करके रातोंरात न्यायालय खुलवा के मुझे एवं मेरे बीस आंदोलन कारी साथियों को छह-छह महीनों तक जेल में प्रताड़ित किया था। हसदेव जंगल की हत्यारी भाजपा सरकार

हसदेव जंगल की हत्यारी भाजपा सरकार

कांग्रेस सरकार के अवसान का यह भी एक प्रमुख कारण था लेकिन विकल्प के तौर पर आई ऊद्योगपतियों की समर्थक और प्रकृति पुत्र मूलनिवासियों की दुश्मन भाजपा सरकार ने आते ही छत्तीसगढ़ के हरेभरे जंगलों के उपर नीयत खराब करना चालू कर दिया है । हमने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का राजनैतिक विस्तार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का निर्माण सिर्फ इसीलिए किया है ताकि येन-केन-प्रकारेण छत्तीसगढ़ की हरियर धरती को देश के कार्पोरेट घरानों और उनकी संरक्षक सरकारों द्वारा किये जा रहे अवैध लूटमार से बचा सकें ।

हसदेव जंगल की हत्यारी भाजपा सरकार

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आज से अपने हसदेव बचाओ क्रमबद्ध आंदोलनों के द्वारा भाजपा सरकार के इन खतरनाक कारनामों का पुरजोर विरोध करेगी।हसदेव जंगल की हत्यारी भाजपा सरकार.

और पढ़े:-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE