LIVE UPDATE
भारत

बीजेपी ने नौजवानों को एक तिहाई जीवन खराब किया, भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी: अखिलेश यादव

NCG NEWS DESK Ghazipur :-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यू स्टेडियम ग्राउंड आरटीआई में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में जनसभा की. उन्होंने कहा कि मैंने आपके जिले से रथ यात्रा शुरू की थी. जो सहयोग समर्थन आपसे मिला था, मुझे नहीं पता था कि मुझे रात में चलना पड़ेगा, पूरा दिन पूरी रात चलकर लखनऊ पहुंचा था। सबसे पहले वही खबर मिली थी, किसान आंदोलन व यूपी के चुनाव की वजह से बीजेपी सरकार ने काले कानून वापस ले लिए थे. अखिलेश यादव ने कहा कि सोचिए जिन्होंने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन वो नहीं हुई. अब हम अपने किसान भाईयों को कहकर जा रहे हैं कि I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बनने पर हम इनका कर्ज माफ करेंगे और एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बीजेपी ने नौजवानों को एक तिहाई जीवन खराब किया

अखिलेश यादव ने कहा कि  इस सरकार में जितनी भी परीक्षाएं हुई, उन सब के पेपर लीक हो गए. नौजवानों की नौकरी तो छीनी ही छीनी है, नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद करने का काम किया है. 4 जून के बाद जब दिल्ली में सरकार बनेगी, अग्निवीर व्यवस्था खत्म की जाएगी. फौज में होने वाली भर्ती बढ़ाने का काम करेंगे और पक्की नौकरी और पक्की वर्दी पहनने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज हर चीज महंगी हो गई है. पढ़ाई महंगी, किताबें महंगी, डीजल पेट्रोल के साथ हर जरूरत का सामान महंगा कर दिया है. जो लोग सत्ता में हैं वो जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार नहीं बनने जा रही है इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है. 4 जून के बाद ना केवल मित्र मंडली बदलेगी, मंत्री मंडल और मीडिया मंडल भी बदलेगा.

भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में गठबंधन ने बढ़त पाई है, ये हमारी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से घबरा गए हैं. ये चुनाव जनता ने अपने हाथ में ले लिया है और जनता हमारी अपने आप आगे बढ़ती चली जा रही है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है, ये संविधान है जो हमें सम्मान दिलाता है, हमारी संजीवनी है. आपने देखा होगा बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला लिए हैं, इसलिए हम बहुजन समाज के लोगों से कहना चाहते हैं कि संविधान बचाने के लिए हमारा सहयोग करें. आपको पता होना चाहिए लड़ाई बड़ी है और उत्तर प्रदेश ही भाजपा को भगा सकता है. तो भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE