LIVE UPDATE
विदेश

मस्जिद के पास बम धमाका, 52 लोगों की मौत; 130 से अधिक घायल

NCG NEWS DESK Mustang:

पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के नजदीक शुक्रवार को हुए विस्फोट में करीब 52 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हो गए। ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पति के बारे में पूछताछ करने आये आरोपीओं ने महिला को अकेली देखा किया गैंगरेप


पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन ने सहायक आयुक्त अताउल्लाह मुनीम के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि विस्फोट मिलाद-उन-नबी के जुलूस के पास हुआ और अब तक 52 लोगों के मरने तथा लगभग 130 लोगों के घायल होने की रिपोर्टें है।


गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: नाले में डूबने से पंचायत सहायक सचिव की मौत


इस महीने की शुरुआत में, उसी जिले में पहले हुए विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित करीब 130 लोग घायल हो गए थे। उससे एक सप्ताह पहले, लेवी के एक अधिकारी को बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी और वहां से गुजर रहे दो अन्य घायल हो गए थे।


जुआ खेलते 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में मस्तुंग के क़ाबू के पहाड़ी इलाके में दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE