LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निकलेगी बंपर भर्तियां, मुख्यमंत्री ने ली हाईलेवल मीटिंग, अफसरों को मिशन मोड़ में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

NCG NEWS DESK रायपुर | छत्तीसगढ़ में बंपर वैकेंसी आने वाली है। हाईकोर्ट से 58% आरक्षण को मिली हरी झंडी के बाद मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी भर्तियाँ मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री ने देर शाम बैठक ली, इस बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री निवास में हुई हाईलेवल मीटिंग में सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण मामले में दिये निर्णय के परिप्रेक्ष्य में भर्ती प्रक्रिया पूरा करने को अधिकारियों को कहा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सभी भर्तियाँ मिशन मोड में पूर्ण करने और मिशन मोड पर काम करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के हित में कृत संकल्पित है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आपको बता दें कि आज ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश आरक्षण मामले में सुनवाई करते हुए 58 प्रतिशत आरक्षण को सही बताया है। 58 प्रतिशत आरक्षण पर रोक के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया है। जिसके बाद अब ये माना जा रहा है कि प्रदेश में भर्तियां 58 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर हो सकेगी। हालांकि अभी यह राहत अंतरिम है। मतलब अगली सुनवाई या नये तथ्य के आते तक भर्तियां की जा सकेंगी। इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यहां करीब दो साल से आरक्षण विवाद के कारण भर्तियां, प्रवेश परीक्षाएं रुकी हुई हैं।

बीते साल नवंबर में ही हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 58 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगा दी गई थी। राज्य सरकार की ओर से मामला सुप्रीम कोर्ट में गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश इस मामले में बड़ी राहत के तौर पर देखे जा रहे हैं। जल्द ही इस पर सरकार अपना पक्ष रख सकती है, इसके बाद भर्ती और आरक्षण आधारित अन्य प्रक्रियाओं पर स्थिति साफ हो सकेगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE