LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

सार्वजनिक व निजी भवनों पर पोस्टर चिपकाने वालों औरपोल में अवैध पोस्टर, होर्डिंग लगाने वालों पर दर्ज होगा केस

Case will be filed against those who paste posters on public and private buildings and those who put up illegal posters and hoardings in poles

 

NCG DESK NEWS भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद ने संपत्ति विरूपण के अधिनियम के तहत शहर में लगने वाले पोल में अवैध तरीके से पोस्टर एवं होर्डिंग लगाने को लेकर उचित फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पोल में जो कोई भी अवैध रूप से पंपलेट, पोस्टर, होर्डिंग इत्यादि के माध्यम से प्रचार प्रसार करता है तो उसे दंडात्मक कार्यवाही के अधीन लाते हुए आर्थिक एवं अपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा शहर में डिजाइनर और यूनीपोल भी लगवाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता बड़े तथा शहर प्रकाशमान रहे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये भी पढ़े:-अजीबोगरीब पहनावे को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली उर्फी जावेद एक नए विवाद फंसी… पहले रणबीर कपूर को कह दी ये बड़ी बात और अब मुकर रही, बताया मजाक

परंतु इसकी सुंदरता में दाग लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर खेल मैदान का नामकरण सहित महेंद्र कर्मा के नाम से किया जाएगा। घासीदास नगर में फुटबॉल मैदान का नामकरण हो जाने से शहीद महेंद्र कर्मा फुटबॉल मैदान के नाम से यह मैदान पहचाना जाएगा। इस विषय पर महापौर परिषद ने हरी झंडी दे दी है। आज महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास तथा महापौर परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में घासीदास नगर में स्थित खेल मैदान को शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से करने सर्वसम्मति से सभी एमआईसी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। शिवाजी नगर में स्थित पावर हाउस बस स्टैंड को पुनः चालू करने के लिए कयावद भी तेज हो गई है तथा पावर हाउस बस स्टैंड को उपयोग हेतु पुनः चालू कर संचालन किए जाने के लिए इसके साथ ही दुकानों आदि को किराए में देने के लिए प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके प्रस्ताव पर अनुमति महापौर परिषद ने दे दी है। इसके अलावा विकास कार्यों से संबंधित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है।

ये भी पढ़े:-पुलिस के मोबाइल में विस्फोट होने से, चार लोगों की मौत, 15 लोग से घायल

आज महापौर परिषद की बैठक के दौरान महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गवई, मन्नान गफ्फार खान, नेहा साहू, मीरा बंजारे, रीता सिंह गेरा एवं लालचंद वर्मा तथा अधिकारियों में जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले तथा निगम सचिव वसीम खान आदि मौजूद रहे।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE