LIVE UPDATE
कवर्धा

CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, खाई में पिकअप पलटने से 15 की मौत; 10 जख्मी

NCG NEWS DESK RAIPUR ;-

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  पिकअप वाहन खाई में गिरने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे। यह सभी तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह सभी मजदूर सेमहारा गांव के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास 30 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिर गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि “कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हर संभव सहायता में जुटा है।”

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE