हमर छत्तीसगढ़रायपुर

CG Assembly Budget Session: जेल व गृह विभाग में होगी 1000 पदों पर भर्ती, हर गांव में बनेगा अमृत सरोवर,अनुदान मांगों पर चर्चा

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा के अनुदान मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। गृह व जेल विभाग में एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं प्रत्येक गांव अब अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा।

विधानसभा में विजय शर्मा ने कहा कि हमें पुलिस का हौसला बढ़ाना पड़ेगा। पिछली सरकार में पुलिस का मनोबल काफी गिरा था, जिसे विभिन्न प्रविधानों के माध्यम से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के हित में कई प्रविधान किए गए हैं। जेल और गृह विभाग में एक हजार पदों पर भर्ती होगी। महिला थानों में 300 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा साइबर क्राइम रोकने के लिए चार नए पुलिस थानो में 96 नए पद सृजित किए गए हैं। साइबर क्राइम रोकने 3.50 करोड़ का सिर्फ साफ्टवेर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल सजा का घर नहीं, ब्लकि सुधार गृह बनेगा। जेलों में कैदियों को प्रिजन कालिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर महिला स्व सहायता समूहों को बकाया राशि का भुगतान होगा। महिला स्व सहायता समूहों के खाद्य उत्पाद स्वीगी, जोमैटो पर भी होगा। खाद्य उत्पादों के लिए अलग एप्लिकेशन बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव में अब एक अमृत सरोवर बनाया जाएगा।

भारत दौरे पर आएंगे 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

मंत्री ने सदन को बताया कि इससे पहले जिले में 75 तालाबों का चयन किया जाता था। पीएम आवास के लिए 12206 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 11 हजार ग्राम पंचायतों में महिलाओं के उठने-बैठने के लिए महतारी सदन बनाया जाएगा। 3,000 से अधिक जनसंख्या वाले गांव का मास्टर प्लान बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े :-

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज