CG BREAKING: भानुप्रतापपुर में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से नदी में गिरा क्रूजर वाहन!

कांकेर | भानुप्रतापपुर: अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में जा रहे क्रूजर वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नदी में गिर गया। CG BREAKING: भानुप्रतापपुर में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से नदी में गिरा क्रूजर वाहन!
सिर्फ 2 लोग थे सवार, बड़ा हादसा टला!
हादसे के वक्त वाहन में सिर्फ चालक और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
– दोनों घायल हुए, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
– अगर वाहन में ज्यादा सवारियां होतीं, तो हादसा भयानक रूप ले सकता था।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान!
नदी के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों की तेजी और हिम्मत से जान बच गई। CG BREAKING: भानुप्रतापपुर में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से नदी में गिरा क्रूजर वाहन!
पुलिस मौके पर, लेकिन वाहन अब भी नदी में डूबा!
सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक डूबे हुए वाहन को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
? अधिकारियों ने कहा कि क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकालने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। CG BREAKING: भानुप्रतापपुर में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से नदी में गिरा क्रूजर वाहन!



















