LIVE UPDATE
दुर्गबीजापुर

CG News: माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या मामले में की हो न्यायिक जांच… विभिन्न राजनीतिक दलों एवं जनसंगठनों द्वारा CG मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या मामले में की हो न्यायिक जांच… विभिन्न राजनीतिक दलों एवं जनसंगठनों द्वारा CG मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

NCG News desk Durg:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दुर्ग। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं जनसंगठनों भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) लिबरेशन, आम आदमी पार्टी, छात्र संगठन आइसा,युवा संगठन एआईयूएफ,मजदूर संगठन एटक व ऐक्टू के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 17 मई को बीजापुर जिले के पीडिया गांव में पुलिस द्वारा माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या के बाबत छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर ,दुर्ग को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल मे विनोद कुमार सोनी, बृजेन्द्र तिवारी, जगन्नाथ त्रिवेदी, डॉक्टर एस के अग्रवाल, किशन यादव, आर पी चौधरी, धीरेंद्र सिंह, शमीम कुरैशी, आदित्य, अमल कृष्ण, मेहरबान सिंह, जसप्रीत सिंह,रमेश दास, सुंदर लाल आदि लोग शामिल थे।माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या।

माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या मामले में की हो न्यायिक जांच... विभिन्न राजनीतिक दलों एवं जनसंगठनों द्वारा CG मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

ज्ञापन में मांग किया गया कि बीजापुर जिला के पीडिया गांव में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या की न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या।

बयान में कहा गया है की सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि 12 माओवादियों को मार गिराया गया है। जबकि ग्रामीणों ने कहा है कि 10 लोग माओवादी नहीं थे बल्कि वे ग्रामीण आदिवासी मजदूर थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए थे। मृतकों में एक नाबालिक भी शामिल है।माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या।

बयान में इस घटना की निंदा करते हुए दर्दनाक व दिल दहलाने वाला बताया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि माओवादियों के नाम पर निर्दोष आदिवासियों की हत्या व गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए।माओवादियों के नाम पर 10 आदिवासी ग्रामीणों की हत्या।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE