अपराधबिलासपुर

CG News: सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज, वायरल वीडियो ने बढ़ाया सियासी पारा

Bilaspur Political Controversy: बिलासपुर में सीएम के पोस्टर के साथ अमर्यादित कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बिलासपुर: CG News: सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज, वायरल वीडियो ने बढ़ाया सियासी पारा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) की तस्वीर के साथ कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का मामला अब बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह घटना गुरुवार को कांग्रेस के कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान की बताई जा रही है, जिसके बाद से शहर में सियासी गर्मी बढ़ गई है।सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

इन कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

भाजयुमो जिला अध्यक्ष की लिखित शिकायत और वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। एफआईआर में कांग्रेस के कई बड़े चेहरों को नामजद किया गया है।

  • आरोपी: कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडेय, कांग्रेस कार्यकर्ता सदाब खान और अन्य।

  • धाराएं: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

क्या है पूरा मामला? (What is the matter)

दरअसल, यह पूरा विवाद गुरुवार को शुरू हुआ, जब कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर लगे पोस्टर के साथ अभद्र और अपमानजनक हरकतें कीं।सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। वीडियो सामने आते ही भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। बता दें कि कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें भी आई थीं।सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

भाजयुमो का थाने पर प्रदर्शन और आदिवासी कार्ड

शुक्रवार सुबह इस घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास से एक रैली निकालते हुए कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी व घेराव किया।सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

भाजयुमो ने इसे न केवल मुख्यमंत्री पद का अपमान बताया, बल्कि इसे ‘आदिवासी अस्मिता’ से जोड़ते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया, “कांग्रेस का चरित्र हमेशा से आदिवासियों के अपमान का रहा है, चाहे वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मामला हो या अब प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का।”सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

युवा मोर्चा ने सीएसपी निमितेष सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज