LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

CG NEWS: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऑटो एक्सपो में वाहनों पर 50 फीसदी छूट पर लगाई गई याचिका खारिज, राडा ने किया स्वागत…

रायपुर. राजधानी में 24 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 में वाहनों की खरीदी पर राज्य सरकार की ओर से परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया गया था. जिस पर कुछ ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों ने रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका दायर की थी. हालांकि, हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के आवेदन को खारिज कर दिया है.

बता दें कि, आम लोगों को राहत पहुंचाने के राज्य सरकार की ओर से परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया गया था. जिसके बाद कोरबा और अंबिकापुर के कुछ ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों ने ऑटो एक्सपो 2023 पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका दायर कर दी थी. जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है. इधर याचिका खारिज होने की खबर जैसे ही ऑटो एक्सपो पहुंची. रायपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है. इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि, परिवहन विभाग का नोटिफिकेशन जनहित में था.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं राडा की ओर से मामले की पैरवी देश के जाने-माने वकील कपिल सिब्बल औऱ बिलासपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील सुमेश बजाज ने की है.

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य का कोई भी डीलर ऑटो एक्सपो में आकर वाहन बेंच सकता है. रोक सिर्फ अन्य राज्यों के डीलर के आने पर थी. लेकिन सरकार पर यह आरोप लगाया गया कि, सिर्फ़ रायपुर के डीलर्स फायदा दिया जा रहा है, जो बिल्कुल निराधार और गलत साबित हुआ.

Prakash Gupta

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE