
रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आज शुक्रवार को औपचारिक घोषणा होगी। मौजूदा अध्यक्ष किरण सिंह देव को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। बीजेपी संगठन चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े आज उनके नाम की घोषणा करेंगे।
गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन के बाद पार्टी के कई नेताओं ने किरण सिंह देव को बधाई दी और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज, किरण सिंह देव दोबारा बन सकते हैं अध्यक्ष
बीजेपी अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी सुबह 11 बजे
आज सुबह 11 बजे से बीजेपी अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन, और अन्य संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया महज औपचारिकता है, क्योंकि किरण सिंह देव निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की ओर बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज, किरण सिंह देव दोबारा बन सकते हैं अध्यक्ष
कयासों पर लगा विराम
पिछले कुछ समय से प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा थी कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, या अजय चंद्राकर को चुना जा सकता है। इसके साथ ही किरण सिंह देव को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही थी।
हालांकि, जब किरण सिंह देव ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया, तब सभी अटकलों पर विराम लग गया। अब पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता आज होने वाले औपचारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज, किरण सिंह देव दोबारा बन सकते हैं अध्यक्ष









