छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार के कहर ने 6 लोगों की जान ले ली। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में इन मौतों से इलाके में मातम का माहौल है। हादसों में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी समेत चार अन्य लोग शामिल हैं। सभी हादसों में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
पहली घटना: शादी का कार्ड बांटने निकले दंपति की दर्दनाक मौत
दीपका थाना क्षेत्र के सिरली गांव निवासी बीरबल पटेल अपनी पत्नी गौरी पटेल के साथ छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने बाइक पर निकले थे। ग्राम बांधा के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। पल्सर बाइक पर तीन नाबालिग स्कूली छात्र सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीनों छात्रों को भी गंभीर चोटें आई हैं। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
दूसरी घटना: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत
दूसरा हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बिंझरा गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान रतिजा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
तीसरी घटना: बस और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
तीसरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के गौरी मंदिर के पास की है। यहां तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस जांच जारी
सभी हादसों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इन घटनाओं ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर किया है। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत



















