LIVE UPDATE
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल और सीएम साय को भेजा आभार पत्र

इस्तीफे में कारण स्पष्ट नहीं, प्रशासनिक टीम और सहयोगियों के प्रति जताया धन्यवाद; जनवरी 2024 में हुई थी नियुक्ति

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने सोमवार शाम अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल को भेजे गए आधिकारिक पत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट, प्रशासनिक टीम, ब्यूरोक्रेट्स और एडवोकेट जनरल ऑफिस के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे किसी भी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया है।

राज्यपाल को संबोधित पत्र में प्रफुल्ल भारत ने कहा कि उन्हें उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष राज्य के हितों की रक्षा के लिए काम करने का अवसर मिला। उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोगियों और बार के सदस्यों से मिले पूर्ण समर्थन के लिए भी कृतज्ञता जताई।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस्तीफे में कारण नहीं बताया गया

इस्तीफे में प्रफुल्ल भारत ने केवल औपचारिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र देने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि यह पद राज्यपाल द्वारा उन्हें सौंपा गया एक महत्वपूर्ण दायित्व था, जिसके लिए वे आभारी हैं।
हालांकि, अचानक इस्तीफे के पीछे का कारण सामने नहीं आया है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा

जनवरी 2024 में बने थे महाधिवक्ता

सत्ता परिवर्तन के बाद जनवरी 2024 में प्रफुल्ल एन. भारत को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी वे 2018 तक उप महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके थे। कांग्रेस सरकार आने पर उन्होंने पद छोड़ दिया था। बाद में BJP सरकार के गठन के बाद उन्हें महाधिवक्ता का दायित्व सौंपा गया।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा

लंबा कानूनी अनुभव, कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे तैनात

जगदलपुर निवासी प्रफुल्ल भारत ने वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद जबलपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। लगभग पाँच वर्षों तक वहां वकालत करने के बाद वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शिफ्ट हो गए।
बिलासपुर हाईकोर्ट में महाधिवक्ता रविंद्र श्रीवास्तव के कार्यकाल में वे पैनल लॉयर रहे। इसके बाद उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य करने का अवसर मिला।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा

2014 में, जब सुनील कुमार सिन्हा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे, तब प्रफुल्ल भारत अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE