छत्तीसगढ़: धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध हालत में कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध हालत में कई युवक-युवतियां गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने अवैध गतिविधियों और देह व्यापार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। ताजा मामलों में धमतरी और राजनांदगांव जिलों से बड़ी खबरें सामने आई हैं, जहां पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ हुआ है।
धमतरी: मोहल्ले वालों ने संदिग्ध अवस्था में पकड़े 5 युवक-युवतियां
धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा,धमतरी जिले के जिला अस्पताल के पास स्थित एक रिहायशी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने खुद पहल करते हुए एक संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। नंदा अस्पताल वाली गली में एक किराए के मकान में लंबे समय से बाहरी लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी।
धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा,कॉलोनीवासियों को संदेह था कि यहाँ देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर लोगों ने मकान को घेर लिया और वहां से 3 युवकों और 2 युवतियों को पकड़कर सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके से कुछ लोग भागने में सफल रहे। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
राजनांदगांव: आलीशान होटल के स्पा सेंटर में रेड, चल रहा था सेक्स रैकेट
धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा,दूसरी ओर, राजनांदगांव के प्रतिष्ठित होटल ट्रिनिटी में संचालित ‘सनराइज स्पा’ में पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है। CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा,पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जब टीम ने होटल की सातवीं मंजिल पर दबिश दी, तो वहां अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं और कुछ पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
स्पा संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई
धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा,पुलिस ने मौके से स्पा संचालक विनयकांत बरगट और होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान रिसेप्शन और कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की सख्त चेतावनी: अवैध कारोबार पर नहीं मिलेगी रियायत
धमतरी और राजनांदगांव में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा,इस पूरे मामले पर एसएसपी (SSP) शशि मोहन सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार का जुआ, सट्टा, अवैध शराब या देह व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के सभी स्पा सेंटरों और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर है और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



















