रायगढ़
शॉर्ट सर्किट से कपड़े दुकान में लगी आग, लाखों के कपड़े जलकर हुए राख…

NCG NEWS DESK Raigarh :-
गर्मी का मौसम आते ही जिले में आगजनी की घटनाएं दिन-बा-दिन बढ़ते ही जा रही है। इसे रोकना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। हर दिन कहीं न कहीं आगजनी की घटनाएं हो रही है। बताया जा रहा है कि प्राय घटनाओं के पीछे बिजली का शार्ट सर्किट होना पाया गया है। हालिया दिनों में आग लगने की अधिकांश घटनाओं में शार्ट सर्किट की बड़ी भूमिका बताई जा रही है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट आगजनी का मुख्य कारण है। ऐसी ही घटना रायगढ़ के सुभाष चौक स्थित अमित जींस गवर्नमेंट कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी है। बताया जा रहा है कि इस घटना से लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं सिटी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़े :-



















