LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

CM ने विधायकों और मंत्रियों को दिया आश्वासन…जयपुर देहात के नाम से बन सकता है नया जिला

NCG NEWS DESK ; सीएम ने चुनावों में फायदे के लिए भले ही 19 नए जिलों की घोषणा कर दी हो लेकिन उसके साथ ही नए विवाद भी शुरू हो गए है। इन विवादों को निपटाने के लिए सीएम गहलोत ने अपने आवास पर जयपुर जिले के विधायकोें और मंत्रियों को अपने आवास पर बुलाया। ताजा विवाद दूदू जिले को लेकर है।

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, महेश जोशी, लक्ष्मण मीणा, गोपाल मीणा, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, गंगा देवी, वेद प्रकाश सोलंकी भी शामिल हुए। मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर के मंत्री-विधायकों ने सीएम गहलोत को जयपुर ग्रामीण लोकसभा की तर्ज पर जयपुर देहात के नाम से नया जिला बनाने का सुझाव दिया है। अभी दूदू जिले को लेकर विवाद है, इसमें सांभर, फुलेरा, जोबनेर, चाकसू, बस्सी को जोड़ा जा रहा है और यहां के लोग जयपुर को नहीं छोड़ना चाहते है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ऐसे में इन लोगों की भावनाओं को देखते हुए जयपुर देहात के नाम से नया जिला बनाया जा सकता है। जयपुर पूर्व और जयुपर दक्षिण के नाम से बनने वाले जिलों पर रोक लग सकती है। मंत्री-विधायकों ने कहा कि जयपुर देहात के नाम पर किसी को भी आपत्ति नहीं है, राजनीतिक दलों में पहले से ही जयपुर देहात के नाम से संगठन हैं। जिस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों की राय पर अमल करने की बात कही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE