प्रेमिका के घर में प्रेमी जोड़े ने लगायी फांसी, पुलिस कर रही है अलग-अलग एंगल से जांच

NCG News desk Lormi :-
लोरमी। प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकी लाश मिली है। घटना लोरमी के लालपुर के बिजराकापा की है। जहां प्रेमिका के घर पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों की लाश मिली है। ऐसे में पुलिस अब घटना की जांच में जुट गयी है। लड़की का नाम धनेश्वरी ध्रुव है, जबकि लड़के का नाम दुकालू धीवर है। जानकारी के मुताबिक लड़का दुलाकू बिलासपुर का रहने वाला है, जबकि लड़की धनेश्वरी बिजराकापा कला की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक धनेश्वरी और दुकालू का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों से जब शादी करनी चाही, तो दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद दोनों काफी परेशान चल रहे थे। सोमवार को दुकालू अपनी प्रेमिका धनेश्वरी के घर पहुंचा और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि प्रेमिका के घर पर लाश मिली है, लिहाजा पुलिस मामले की दूसरे एंगल से जांच कर रही है। दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली है।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









