LIVE UPDATE
विदेश

पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतरीं CM ममता, सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लगाए पोस्टर

NCG NEWS DESK नई दिल्ली- भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पहलवानों के पक्ष में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर सामने आ गईं हैं। रेसलर्स के सपोर्ट में सीएम ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला। इसमें ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। इस मार्च के साथ ही ममता पहलवानों के लिए सड़कों पर उतरकर मार्च निकालने वाली पहली सीएम बन गई हैं।

इस दौरान ममता ने कहा, ‘भाजपा नेता होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। यह देश के लिए शर्म की बात है, पहलवान हरिद्वार गए, लेकिन दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई। गिरफ्तारी की मांग को लेकर हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। हमने आने वाले दिनों में विरोध जारी रखने का फैसला किया है। हमने उनसे बात की है, हमारी टीम उनका समर्थन करने वहां जाएगी। पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर टीएमसी कल कैंडल मार्च निकालेगी।’

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस बीच पहलवानों को समर्थन ना करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ भी प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। यूथ कांग्रेस ने बुधवार को सचिन तेंदुलकर के बंगले के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें पहलवानों का समर्थन ना करने पर नाराजगी जाहिर की गई। पोस्टर लगते ही मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पोस्टर को हटा दिया।

वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी पहलवानों के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महिला पहलवानों की मांगों पर ध्यान देने की अपील की है। राज ठाकरे ने पत्र में कहा है कि जिन महिला पहलवानों को हम गर्व से ‘अपने देश की बेटियां’ कहते हैं, जिनकी मेहनत से देश को कुश्ती के खेल में कई पदक मिले हैं, वे गुहार लगा रही हैं।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE