CM की सुरक्षा में चूक

NCG NEWS DESK Dehradun:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर जैसे ही बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा, वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया।
जादू टोना के शक में सरंपच ने वृद्ध दंपत्ति के परिवार के साथ किया मारपीट, फिर पेशाब पिलाने का आरोप..
हेलीकॉप्टर के पंखे बंद भी नहीं हुए थे कि मंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही पार्टी का अनुशासन दिखा। अगर कुछ दिखा तो वो था सिर्फ तमाम नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं का जोश में होश गंवाने का नजारा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी बेबस दिखाई दिए।
2161 शिक्षकों को मुख्यमंत्री बघेल 30 सितम्बर को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र









