LIVE UPDATE
सारंगढ़-बिलाईगढ़

बैंकिंग कार्य में दस्तावेज की कमी को लेकर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

डीएलसीसी बैठक में सभी बैंकों को किया सतर्क

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) के अध्यक्ष धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया। बैंकिंग कार्य में दस्तावेज की कमी को लेकर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

बैंकों को स्पष्ट रूप से दस्तावेज सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिहान समूह की सखी, स्व सहायता समूह, पीएम स्वरोजगार सृजन योजना और एसटी-एससी वर्ग की अंत्यावसायी योजना के लाभार्थियों के आवेदन में यदि किसी दस्तावेज या हस्ताक्षर की कमी हो, तो उसकी पूरी जानकारी एक चेकलिस्ट के रूप में दी जाए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

“बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी हितग्राही दिनभर बैंक में बैठने के बाद सिर्फ एक दस्तावेज की कमी के कारण लौटाया न जाए।” – धर्मेश कुमार साहू, कलेक्टर

उन्होंने सभी योजनाओं का 100% लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बैंकों को हितग्राहियों की परेशानी को कम करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाने पर जोर दिया। बैंकिंग कार्य में दस्तावेज की कमी को लेकर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

डीएलसीसी बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, अग्रणी बैंक अधिकारी सुरेश दमके, सारंगढ़ एसबीआई के लाल बहादुर गुप्ता, अंत्यावसायी विकास निगम के मनोज कुमार भगत, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के कमल ध्रुव, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) के श्रवण श्रीवास्तव, सहित सभी बैंक व माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैंकिंग कार्य में दस्तावेज की कमी को लेकर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

निर्माण कार्यों में अनियमितता: 3 सचिव निलंबित

कलेक्टर ने दिए विभागीय जांच के आदेश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के तहत कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने निर्माण कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। बैंकिंग कार्य में दस्तावेज की कमी को लेकर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

किन पंचायत सचिवों पर गिरी गाज?

  • ग्राम देवसागर – सचिव सुबेन नवनीत
  • ग्राम सिंघीचुवा – सचिव सोनाऊ राम साहू
  • ग्राम मुड़पार – सचिव संतोष कुमार साहू

निलंबन के साथ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि में सभी सचिवों को जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार प्रदान किया जाएगा।

सरकार का सख्त संदेश: प्रशासन किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। बैंकिंग कार्य में दस्तावेज की कमी को लेकर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE