LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

बीजेपी अध्यक्ष साव को आयोग ने दिया नोटिस

NCG NEWS DESK RAIPUR ;

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी की गई है। नोटिस में  विभिन्न स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित महतारी वंदन योजना के विज्ञापन को आचार संहिता का निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए अपना स्पष्टीकरण चौबीस घंटे के भीतर प्रस्तुत करने की निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नोटिस में उल्लेख है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में आचार संहिता 9 अक्टूबर से प्रभावशील है, जिसमें राजनीतिक दलों से आचार संहिता के निर्देशों का पालन किया जाना अपेक्षित है। 9 नवम्बर को विभिन्न स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में भाजपा के द्वारा महतारी वंदन योजना का विज्ञापन प्रकाशित करते हुए महतारी वंदन योजना में पंजीयन हेतु एक प्रारूप आवेदन का प्रकाशन भी किया गया है।

जिसमें हर विवाहिता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपए प्राप्त होने का उल्लेख भी किया गया है। साथ ही घर-घर पंजीयन करने हेतु फार्म उपलब्ध कराया जाकर क्यूआरकोड दिया गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह राशि तत्काल मतदाताओं को हस्तांतरित किया जाना संभावित है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत इस तरह के प्रलोभन प्रतिबंधित है। अतः उपरोक्त राजनीतिक विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप के संबंध में अपना स्पष्टीकरण चौबीस घंटो के भीतर इस कार्यालय को प्रस्तुत करें। समयावधि में में जवाब प्राप्त नहीं होने पर यह समझा जाएगा कि इस विषय पर आपको अपना पक्ष नहीं प्रस्तुत करना है।

यह भी पढ़े;-

चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर हमला

जो नौ सालों में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए उनकी गारंटी की कोई गारंटी नहीं: सीएम बघेल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE